फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मौसम में हो रहा उतार चढ़ाव, सताने लगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच अब सुबह और शाम ठंड सताने लगी है। दिन में धूप निकलने से भले ही लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा हो लेकिन सुबह और शाम को तापमान में गिरावट के कारण ठंडक बढ़ गई है। इसके चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा भी छा रहा है। सुबह घरों से निकलने वाले लोग स्वेटर और जैकेट पहनकर निकल रहे हैं। वहीं, शाम ढलते ही ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर होने के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम में हो रहे इस बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह की सैर पर जाने वाले लोग भी अब गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि आगामी एक सप्ताह के दौरान तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा।


75 से नीचे चल रहा है एक्यूआई
शहर में दो स्थानों पर एक्यूआई की गणना की जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय पर एक्यूआई 70 और शास्त्री चौक के पास 74 दर्ज किया गया। बिजनौर की हवा आसपास के जिलों से बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
28 अक्तूबर- 30.2- 13
29 अक्तूबर- 28.2- 16
30 अक्तूबर- 24.6- 16.2
31 अक्तूबर- 27.4- 15.2
01 नवंबर- 28.4- 15.4
02 नवंबर- 30- 15.6
03 नवंबर- 29.4- 15.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें