हरेवली क्षेत्र के गांव रामनगर गोसाई में हाथियों के झुंड द्वारा रौंद कर बर्बाद की गई गन्ने की फस
हरेवली। क्षेत्र के किसानों में साहू वाला वन रेंज के किसानों का कहना है कि हाथियों के झुंड आए दिन उनके गन्ने की फसल को उजाड़ रहे हैं। हाथियों के झुंड ने सोमवार की रात कई गांवों के जंगलों में गन्ने की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया।
रामनगर, गोसाई, कुराली, शाह नगर आदि गांवों के महेंद्र सिंह, मुनेश कुमार, आनंद, सियानंद, सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, सोमनाथ सिंह, फर्रुख, हुकम सिंह, कैलाश आदि का कहना है कि महंगाई के दौर में बड़ी मुश्किल से गन्ने की फसल को पैदा किया जा रहा था लेकिन आए दिन रखवाली करने के बाद भी हाथियों के झुंड गन्ने की फसल को उजाड़ रहे हैं। अब तक हजारों बीघा जमीन में खड़ी फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया। कई बार वन विभाग के अधिकारियों को हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने की मांग की गई। लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है। सोमवार की रात जब 11:00 बजे सात हाथियों का झुंड उनके गन्ने की फसल में घुसा तो गांव के करीब 50 से अधिक ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। खाली कनस्तर और तीन ट्रैक्टरों के साइलेंसरों को खोल खूब शोर मचाया। तब करीब 2 घंटे के बाद हाथी खेतों से निकल वन क्षेत्र की ओर चले गए। आरोप है कि उन्होंने रात में ही वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन किसी ने भी कोई सुनवाई नहीं की।
वन्य जीव हैं बांधकर नहीं रखा जा सकता
उधर वन क्षेत्राधिकारी राम ब्रिज का कहना है कि वन्य जीवों को बांधकर नहीं रखा जा सकता। उन्हें रोकने का प्रयास किया जा सकता है, जो किया जा रहा है। लेकिन सफलता नहीं मिल रही तो क्या करें। अभी भी वन विभाग की टीम हाथियों को वन क्षेत्र में खदेड़ने और उनकी निगरानी में लगी है।