फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा इकट्ठा कर खुद मार्ग को दुरुस्त करने पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
हरेवली के ग्राम महमदाबाद में चंदा एकत्र कर श्रमदान कर बदहाल मार्ग को तैयार करते ग्रामीण। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
चंदा इकट्ठा कर खुद मार्ग को दुरुस्त करने पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन

हरेवली(बिजनौर)। जिले के सांसदों और विधायकों की निधि खर्च न होने के कारण शासन को वापस भेज दी जाती है, लेकिन जिले के बदहाल मार्गों की मरम्मत नहीं कराई जाती। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपेक्षा के कारण गांव महमदाबाद का मार्ग आज भी बदहाल है। बार-बार शिकायती पत्र देने के बाद भी जब किसी ने ग्रामीणाें की सुध नहीं ली तो उन्होंने खुद ही चंदा इकट्ठा कर मार्ग को बनाने का बीड़ा उठाया है। मंगलवार को ग्रामीण खुद ही हाथों में फावडे़ लेकर मार्ग की मरम्मत करने में जुट गए। लेकिन उनमें अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है।
ग्राम महमदाबाद के प्रधान जुलेखान, सतीश चंद, सुखबीर सिंह, दिग्विजय सिंह, अब्दुल करीम, असद खान, शाहिद खान, थम्मन सिंह, कल्याण सिंह, टीकम सिंह, महेंद्र सिंह, जीवन सिंह का कहना है कि सोमवार रात गांव में पंचायत बुलाई गई। जिसमें बदहाल मार्ग को श्रमदान कर ठीक करने का निर्णय लिया गया। मंगलवार सुबह जेसीबी, एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली और फावडे़ लेकर ग्रामीण बदहाल मार्ग पर पहुंच गए। श्रमदान कर ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। बताया गया कि इस मार्ग की लंबाई करीब दो किमी है, इस मार्ग की बदहाली से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। मार्ग की मरम्मत कराने के लिए वह क्षेत्र के विधायक, सांसद से लेकर डीएम तक से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का किसी ने भी समाधान नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह दो किमी लंबा मार्ग आजादी से लेकर आज तक किसी भी पार्टी की सरकार में नहीं बन सका है। चार वर्ष पहले भूमि संरक्षण विभाग की ओर से इस मार्ग पर पुलिया का निर्माण तो कराया था। अन्यथा किसी ने इस मार्ग की दशा बदलने की दिशा में कुछ नहीं किया। गांव के सतीश कुमार ने बताया कि गांव की आबादी पांच हजार है। अभी तक 50 हजार रुपये चंदा इकट्ठा किया जा चुका है। मार्ग पर तीन दिन काम चलेगा। जैसे-जैसे पैसों की आवश्यकता होगी, गांव में चंदा इकट्ठा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
सहकारी समिति के उप चेयरमैन सतीश चंद, दिग्विजय सिंह, महेंद्र सिंह, सीताराम, थम्मन सिंह का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। किसी भी पार्टी के प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे। ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनने से क्या फायदा जो चुनाव जीतने के बाद जनता की ओर मुड़कर भी न देखें। लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। वहीं, विधायक सुशांत कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें