बिजनौर मेंभाजपा नेत्री पूर्व सांसद अनुराधा चौधरी ने भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट कर आतंकियों को मारने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की प्रशंसा की है।
अनुराधा चौधरी के अनुसार सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकियों को मारकर उड़ी हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत का बदला लिया है। देश की सेना ने 125 करोड़ देशवासियों का सीना गर्व से फूला दिया है। हमें अपनी सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आतंकवाद के खिलाफ लड़ने को प्रतिबद्ध है।
उधर ,बिजनौर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के सदस्यों ने सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर 40 आतंकवादियों को मारने को उड़ी हमले में शहीद हुए सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
मोर्चे के जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद ने कहा कि देश के दुश्मनों पर कार्रवाई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का सीना भी 56 इंच का कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर देश पर कोई आंच आती है तो मुसलमान देश पर मर मिटने को तैयार है। कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला चाहशीरी व शंभा बाजार में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इकबाल अहमद, डा.शमीम, अमीर आलम, आरिफ खान, विजय खन्ना, वसीम मलिक आदि मौजूद रहे।
भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारने की सभी प्रशंसा कर रहे हैं। शफीकुर्रहमान, सरफराज, विनोद तिवारी, सुनील गौड़, सुल्तान अहमद अंसारी, अफसर नदीम, पंकज आदि ने कहा कि केंद्र सरकार से उनको ऐसी ही कार्रवाई की उम्मीद थी। इन्होंने भारतीय सेना व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्वांवित होने की बात कहते हुए इस निर्णय का स्वागत किया है।
उधर, बिजनौर के रालोद विधि प्रकोष्ठ ने भारतीय सेना द्वारा पीओके में घुसकर आतंकियों को मारने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
जजी परिसर में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सौरभ चौधरी ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को बता दिया है कि अब आतंकवाद को सहन नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान कोमल सिंह, विपिन कुमार, संजीव सिंह, राजीव निर्वाल, संदीप सिंह, आशीष चौधरी, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, नहटौर में उरी हमले के बाद पीओके में घुसकर आंतकवादी कैंपों को नष्ट करने की कार्रवाई की सराहना की जा रही है। मोहल्ला मिर्दगान में डा. मौहम्मद तारिक के आवास पर दर्जनों लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते हुए भारतीय सेना को शुभकामनाऐं दी।उरी हमले में शहीद हुए सैनिकों को भी श्रद्वाजंलि दी गई। अरशद , हुसैन,दानिश,अनवर,सलीम, इकबाल,अकरम,शहजाद,तुफैल,शमशाद, जुल्फकार, परवेज,नासिर आदि ने भाग लिया। इसके अलावा नहटौर नूरपुर मार्ग पर चांदपुर चुंगी के पास भी दर्जनों लोगों ने एकत्रित होकर मिठाई बांटकर खुशी मनाई।