फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखरो नदी रेल पुल का ट्रायल आज

Mon, 27 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/ बड़िया में कोटद्वार ब्रांच लाइन पर नवनिर्मित सूखरो रेल पुल पर ट्रायल इंजन 27 मार्च को (आज) चलेगा। ट्रायल इंजन के बाद नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर 8 माह बाद ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कोटद्वार से नजीबाबाद के बीच ब्रांच लाइन पर आज से रेलों का संचालन शुरू होते ही रेल यात्रियों की रेल आवागमन संबंधी समस्या दूर हो जाएगी। मंडलीय रेल अधिकारी सोमवार को (आज) कोटद्वार ब्रांच लाइन पर बने सूखरो रेल पुल के निकट ट्रायल इंजन को झंडी दिखाकर कोटद्वार के लिए रवाना करेंगे। वरिष्ठ प्रवर मंडल अभियंता प्रथम पारितोष गौतम मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ ट्रायल इंजन को सोमवार को (आज) लगभग 11 बजे रवाना करेंगे। ट्रायल इंजन के बाद नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच पैसेंजर ट्रेनों सहित कोटद्वार से दिल्ली के बीच गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा।

नए रेल पुल के लिए अमर उजाला ने चेताया
कोटद्वार ब्रांच लाइन पर सूखरो नदी रेल पुल का 23 जुलाई 2016 की तड़के पैसेंजर ट्रेन चलने से चंद मिनट पहले पिलर गिरा था। रेलवे ने एक पिलर के साथ पुल की मरम्मत का निर्णय लिया था। अमर उजाला ने पिलर गिरने बाद तकनीकी रूप से पुल खस्ताहाल होने के तर्क के साथ नया रेल पुल निर्माण की सलाह प्रकाशित की थी। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों ने भी निरीक्षण के बाद नए सिरे से रेल पुल बनाने का  निर्णय लिया।
विज्ञापन


चार माह में बना पुल
रेलवे के तकनीकी उच्च अधिकारियों ने वरिष्ठ मंडल अभियंता प्रथम पारितोष गौतम, डीआरएम प्रमोद कुमार के साथ नवंबर 2016 में सूखरो नदी पर नया रेल पुल बनाने का निर्णय लिया गया था। डीआरएम और तकनीकी अधिकारियों के अथक प्रयास से मात्र चार माह में नया रेल पुल बनकर तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें