फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले के 21 सौ स्कूलों की मान्यता पर लटकी कार्यवाही की तलवार

Thu, 21 Dec 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दो बार समय बढ़ाने पर भी नहीं भरवाया यू डायस पर डाटा
विज्ञापन

- यू डायस 2023-2024 के लिए बच्चों का स्थाई नंबर बना

- 4826 जिले में स्कूलों की संख्या
- 21 सौ स्कूल, कॉलेजों नहीं भरा छात्रों का डाटा
- 1031 स्कूलों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा अधूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के करीब 21 सौ स्कूल, कॉलेजों ने यू डायस का डाटा पूर्ण नहीं किया है। इसी सप्ताह इन्हें स्कूल प्रोफाइल, छात्र व अभिभावकों का डाटा भरने का मौका दिया है। इसके बाद डाटा नहीं भरवाने वाले स्कूलों की मान्यता खत्म की जाएगी। डाटा अपलोड नहीं होने से उनके स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का यू डायस पर बच्चों का स्थाई शिक्षा नंबर नहीं बनेगा।
जनपद में कक्षा से 12 वीं तक के करीब 4826 स्कूल, कॉलेज संचालित हैं। सभी स्कूलों तथा छात्रों का डाटा भारत सरकार के यू डायस पर अपलोड होना है। इसके लिए सभी स्कूलों को तीन चरण में डाटा अपलोड किया जा रहा है। बेसिक विभाग के रिकार्ड पर नजर डाले तो अभी तक जनपद के 605 स्कूलों की सुविधाओं का डाटा, 1031 स्कूलों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा 2100 स्कूलों ने छात्रों का डाटा नहीं भरा गया है। उन स्कूलों के छात्रों का स्थायी शिक्षा नंबर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जिला समन्वय अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि दो तीन बार स्कूलों का डाटा यू डायस पर भरवाने को तिथि आगे बढ़ गई है। इसके बाद भी करीब 21 सौ स्कूलों ने तीन श्रेणी के डाटा अभी यू डायस पर नहीं भरवाए हैं। यू डायस पर डाटा नहीं भरवाने पर कई बार स्कूलों को पत्राचार किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि यू डायस पर स्कूल, शिक्षक, छात्रों का कई बिंदुओं पर डाटा भरा जाना है। जो स्कूल डाटा अपलोड करने से रह गए हैं। वह इसी सप्ताह में यू डायस पर डाटा भरवा दें, वरना समय खत्म होने के बाद उन स्कूलों पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें