हल्दौर/कोतवाली देहात/नहटौर। नगर के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल में सामाजिक विज्ञान क्लब द्वारा बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परमिता, ईशू, वेदांत, युग, जाह्नवी आदि ने नाटक व लघु कथाओं के माध्यम से श्रमिकों के संघर्ष को जीवंत रूप में दर्शाया। रूपा सिंह, रूही, अक्षरा, रश्मि वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन शुभम व सिद्धि राजपूत ने संयुक्त रूप से किया।
उधर, कोतवाली देहात ओम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेश्वरी जट में श्रमिक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह ने सभी सफाई कर्मी बीना, किरण, करुणा, जयावती, रवि कुमार,पुष्पेंद्र कुमार, विकास कुमार व आशाराम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। गरिमा शर्मा ने श्रमिक दिवस की जानकारी दी।
उधर, नहटौर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व ई रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने मजदूर दिवस मनाया। झालू चौराहे के निकट स्थित रिक्शा स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में मजदूरों का सबसे बड़ा योगदान है। उनके अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए। गुलाम साबिर सिद्दीकी, शब्बन कुरैशी, सर्वेश सैनी, रईस अहमद, मोहम्मद नसीम, मकसूद राणा, जावेद जाट, असद फारूकी, अमीर अहमद, विजय कुमार आदि रहे।