फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी डंडे
विज्ञापन

हल्दौर। गांव वाजिदपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच घरों में घुसकर जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव वाजिदपुर निवासी नागेंद्र सिंह व गांव के ही धर्मपाल के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर दोबारा विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच घरों में घुसकर जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें गांव निवासी ब्रह्मपाल उसकी पत्नी सरोज देवी, पुत्री शैंकी व दूसरे पक्ष से नागेंद्र सिंह पुत्र चंद्रप्रकाश, रिंकू पुत्र सुभाष व रजत पुत्र रघुवीर सिंह समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल मामला शांत कराया। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार नागेंद्र सिंह की तहरीर पर धर्मपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह उसकी पत्नी सरोज उसकी पुत्री शैंकी व पुत्र छोटू और दूसरे पक्ष के ब्रह्मपाल की तहरीर पर नागेंद्र सिंह, रिंकू पुत्र सुभाष चंद्रप्रकाश व सुभाष के दामाद गांव जरीफपुर निवासी रजत पुत्र रघुवीर के खिलाफ एक -दूसरे के घरों में घुसकर मारपीट करने, गाली गलौज करने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें