फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालन किनारे शकुंतला वन में रोपे आठ हजार पौधे

विज्ञापन
बिजनौर में मालन पदी के पास शकुंतला वन में पौधरोपण करने पहुंचीं छात्राएं और पुलिस अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मालन किनारे शकुंतला वन में रोपे आठ हजार पौधे
विज्ञापन

बिजनौर। पौधरोपण अभियान के तहत बुधवार को जनपद में सभी विभागों की ओर से चार लाख 60 हजार फलदार, छायादार पौधे रोपित किए गए। वहीं, पुलिस लाइन और मालन नदी के बीच शकुंतला वन में आठ हजार पौधे लगाए गए। शकुंतला बन में अन्य पौधों के साथ आम, नीम और पीपल के पौधे विशेष तौर पर लगाए गए।
वन विभाग और अन्य विभाग मिलकर वन महोत्सव मना रहे हैं। बुधवार को इसके तहत जिलेभर में करीब साढ़े चार लाख पौधे लगाए गए। बिजनौर जिला मुख्यालय पर नई पुलिस लाइन और मालन नदी के बीच शकुंतला वन विकसित किया गया। इस शकुंतला वन में वन विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चे सैकड़ों की संख्या मौजूद रहे और पौधरोपण किया। शकुंतला वन में अलग-अलग तरह के आठ हजार पौधे लगाए गए। इनमें आम, नीम और पीपल के पौधों की संख्या अधिक रही। इनके अलावा आंवला, बरगद, अमरूद आदि फल व औषधीय पौधे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीएफओ डॉ. अनिल पटेल, एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी ग्रामीण रामअर्ज, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा, प्रशिक्षु सीओ व आरआई शिव बालक वर्मा व स्टाफ आदि ने नई पुलिस लाइन के पास पौधे रोपित किए। एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि पौधे धरती का शृंगार है, प्रकृति के लिए पौधे बहुत जरूरी है। जहां एक साथ अधिक पौधे लगे हो, वहां का पारा और स्थानों से कम होता है। डीएफओ डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी जिलेभर में साढ़े चार लाख पौधे लगाए जाएंगे। विदुरकुटी पर महात्मा विदुर वन विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें