फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिंसा परमो धर्म का अनुसरण करके ही जीवन का उद्देश्य सार्थक

Mon, 10 Oct 2016 04:01 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
नजीबाबाद में जैन मिलन समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर जिले के नजीबाबाद में  जैन मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने बच्चों को धर्म से जुड़े संस्कार देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अहिंसा परमो धर्म का अनुसरण करके ही जीवन का उद्देश्य सार्थक बनता है।
विज्ञापन

भारतीय जैन मिलने की क्षेत्र संख्या-तीन का जैन मिलन समारोह पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रभारी लीना सिंघल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता जैन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने 16 अक्तूबर को महा अहिंसा सम्मेलन और 27 नवंबर को दिल्ली में होने वाले जैन एकता सम्मेलन कार्यक्रमों की जानकारी दी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की क्षेत्रीय प्रभारी लीना सिंघल ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने का आह्वान किया। समाजसेवी निशा अग्रवाल ने भ्रूण हत्या को समाज का कलंक बताते हुए काव्य पाठ किया। 
पीएनएस अरिहंत पब्लिक एकेडमी के बच्चों ने जैन धर्म है मेरा... सामूहिक नृत्य के साथ पर्यावरण, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्षेत्रीय संयोजक अजय जैन, अनिल जैन, संजय जैन, महिला चेयरपर्सन गीता जैन ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर, प्रदीप जैन, क्षेत्रीय मंत्री विनय जैन ने प्रगति रिपोर्ट के साथ आगामी योजनाओं से अवगत कराया। जैन मिलन समारोह में बिजनौर, देहरादून, मुरादाबाद, रामपुर, काशीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए जैन प्रतिनिधि शामिल हुए। पारसनाथ जैन ,प्रधानाचार्य एमएस भंडारी ,विपिन जैन, स्नेह जैन ने भी विचार व्यक्त किए । अजय जैन , डॉ. विनोद चावला, कपिल सराफ, राजन टंडन गोल्डी, प्रमोद जैन, पंकज अग्रवाल, आशीष सिंघल, अनूप जैन, मीनाक्षी जैन, वासु जैन, प्रांशु जैन, परमजीत सिंह एड. आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें