फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: न्यायालय के आदेश पर खुली दुकान, गायब मिला सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। दुकान के किराएदार और दुकान मालिक के बीच विवाद ने उस समय नया रूप ले लिया जब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दुकान का ताला खुलवाया और दुकान का सामान गायब मिला। किराएदार ने लाखों रुपये की नकदी, लाखों का सामान चोरी होने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला गडरियान के चौराहा जगन्नाथ क्षेत्र में मोहल्ला मुनीरगंज निवासी इकबाल अहमद रॉयल इलेक्ट्राॅनिक्स के नाम से दुकान चलाते हैं। इकबाल का दुकान मालिक इदरीसा और उनके पुत्रों इरफान, फुरकान, शारिक आदि से दुकान खाली कराने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि 29 अप्रैल 2025 को दुकान स्वामी महिला और उनके पुत्रों ने जबरन उन्हें दुकान से बाहर निकाला और दुकान पर अपने ताले लगा दिए। पुलिस ने मामला सिविल का बताया तो वे न्यायालय पहुंचे। न्यायालय ने पुलिस को दुकान पर मकान मालिक द्वारा डाले गए ताले तुड़वाकर दुकान सुचारू करने के निर्देश दिए।
बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में जब दुकान के ताले तोड़े गए तो दुकान खाली मिली। किराएदार इकबाल अहमद का आरोप है कि मकान मालिक और उनके पुत्रों ने दुकान से लाखों रुपये की नगदी और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर लिया। इकबाल अहमद ने पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, दुकान स्वामी इरफान अहमद ने बताया कि किराएदार इकबाल अहमद ने दुकान में स्वयं ताले लगाए थे। दुकान पर बाहर लगा ताला उनका था। दुकान मालिक ने सभी आरोप गलत बताए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें