फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पानीपत-खटीमा हाईवे से धौकलपुर मार्ग बदहाल

विज्ञापन
पानीपत-खटीमा हाईवे से धौलकलपुर जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद (पड़ताल के साथ)
विज्ञापन
बरुकी। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित नेशनल हाईवे के प्लांट के बराबर से ग्राम धौकलपुर को जाने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल है। यह मार्ग चार इंटर कॉलेजों को भी हाईवे से जोड़ता है। सड़क खराब होने के कारण छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में जंगली जानवरों की मौजूदगी के कारण लोगों में भय भी बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन अभी तक मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है।
ग्राम धौकलपुर के प्रधान सचिन मलिक ने बताया कि सड़क का जल्द निर्माण कराया जाना जरूरी है, ताकि ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिल सके। पूर्व प्रधान अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस मार्ग से सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिदिन स्कूल-कॉलेज जाते हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण विकुल मलिक ने कहा कि यह मार्ग कई गांवों को हाईवे से जोड़ता है। इस निमा्रण नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रहीं हैं। अति शीघ्र मार्ग का निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीण चंद्रप्रकाश शर्मा ने कहा कि यह मार्ग कई गांवों को आपस में जोड़ता है और काफी महत्वपूर्ण है। इसका शीघ्र निर्माण कराया जाना चाहिए।
लोक निर्माण विभाग के जेई अजब सिंह ने का कहना है कि शीघ्र ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें