फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में अव्यवस्था रही हावी

Mon, 02 Nov 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना में  मतगणना के कार्य में लगे कर्मचारियों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। पूर्ति विभाग की भारी अव्यवस्था के कारण कुछ मतगणना कक्ष में चाय की सप्लाई नहीं हुई। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने नगीना सप्लाई इंस्पेक्टर रणजीत सिंह को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


 जिला कार्यालय से संबद्ध करने की चेतावनी दी। उन्होंने एसडीएम नगीना को निर्देशित किया मतगणना से जुड़े स्टाफ को चाय पिलाने में कोई लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक कोतवाली देहात के जनता इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर दुपहर करीब एक बजे पहुंचे, वहां उन्होंने एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ गमलेश्वर बिल्टोरिया, तहसीलदार परमानंद झा, आरओ ओपी सिंह के साथ 18 मतगणना कक्षों में मतगणना कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान मतगणना के कार्य में लगे कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उन्हें सुबह से अब तक एक बार भी चाय की सप्लाई नहीं की गई जबकि दूसरे कक्ष में चाय बांट दी।


उनके कक्ष में केवल खाली गिलास रखे । शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी भड़क गए और नगीना पूर्ति कार्यालय के इंस्पेक्टर को तलब किया और चाय वितरण में की गई अव्यवस्था पर जमकर हड़काया। साथ ही एसडीएम नगीना को तत्काल समस्त स्टाफ को चाय पिलाने के निर्देश दिए।
साथ ही कहा जिस समय भी चाय की मांग आती है कर्मचारी को सप्लाई की जाए। इससे पूर्व         चुनाव पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह ने         भी मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें