नांगलसोती में साहनपुर क्रिकेट टीम ने हरचंदपुर को पराजित कर जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया।
शिव क्लब नांगलसोती की ओर से नांगल में हुए जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल साहनपुर क्रिकेट टीम एवं हरचंदपुर के बीच खेला गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साहनपुर की टीम ने कप्तान नईम के शानदार 60 रन की मदद से आठ विकेट पर 181 रन बनाए। हरचंदपुर के महताब ने हैट्रिक के साथ तीन विकेट लिए। हरचंदपुर की टीम नईम की घातक गेंदबाजी के आगे आठ ओवर में मात्र 32 रन पर सिमट गई।
साहनपुर के कप्तान नईम को मैन ऑफ द मैच, राहुल को मैन ऑफ द सिरीज घोषित किया। एंपायर मुकेश एवं भोगेंद्र की उपस्थिति में प्रधान सुभाषचंद ने विजेता टीम को पांच हजार एवं ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 1100 एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया। आयोजक टीम के कृष्णा, जौनी, गुड्डू, विक्रांत आदि ने प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।