नजीबाबाद में एसडीएम बृजेश कुमार सिंह टीकाकरण के संबंध में धर्मगुरूओं की बैठक लेते।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग धर्म गुरुओं की मदद लेगा। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण की उपस्थिति में धर्मगुरुओं की बैठक ली।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने दो वर्ष के बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में धर्म गुरुओं से आगे आने को कहा। एसडीएम ने टीकाकरण संबंधित भ्रांतियों को दूर कर उलमा से शत प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण कराने में सहयोगी बनने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण प्रभारी डॉ.सुशील कुमार ने बताया कि सोमवार, बुधवार और शनिवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न मोहल्लों में स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों को निशुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी तक टीकाकरण अभियान जारी है। प्रथम चरण में दो वर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। एसडीएम कार्यालय में डीएमसी प्रवीण सक्सेना, बीएमसी हसीनुद्दीन की उपस्थिति में धर्मगुरुओं की बैठक में जमात-ए-उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना असलम कासमी हाफिज यामीन, मोटा महादेव मंदिर के पुजारी शशिनाथ, हाफिज शौकत, हाफिज नसीम, मो. साजिद शौकत अली सहित अनेक धर्मगुरु उपस्थित रहे।