फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर में लगी आग में जिंदा जल गईं प्रधानाचार्या की मां

Sat, 29 Nov 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर के मॉडर्न ऐरा प​​ब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या के आवास में लगी आग में झुलसने से उनकी मां
विज्ञापन
बिजनौर। घर में आग लगने से मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य की मां अर्चना विश्वास (78) की जिंदा जलने से मौत हो गई। आग से घर में रखा सामान भी जल गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिजनौर शहर में स्थित मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल परिसर के पिछले हिस्से में आवास बना हुआ है। जिसमें स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा विश्वास अपनी मां अर्चना विश्वास के संग रहती हैं। शुक्रवार को प्रधानाचार्या सीमा विश्वास स्कूल आ गईं। आवास पर उनकी बीमार मां और देखभाल करने के लिए नौकरानी मौजूद थी। प्रधानाचार्य के अनुसार दोपहर 12:00 बजे शॉर्ट सर्किट से आवास में आग लग गई। नौकरानी ने आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आग विकराल हुई तो बुजुर्ग महिला अर्चना विश्वास को कमरे से बाहर निकालने का भी प्रयास किया। असफल होने पर नौकरानी स्कूल की तरफ दौड़ी, मगर जब तक स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा तब तक घर में मौजूद प्रधानाचार्य की मां को आग ने अपनी चपेट में लिया। सूचना पर दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
अर्चना विश्वास को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार आग की वजह से उनके शरीर का 40 फीसदी हिस्सा झुलस चुका था। मृतका अर्चना विश्वास मूल रूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली थीं। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से घर में आग लगी। जिससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिस्तर नहीं उठ पाई अर्चना

घर में जब आग लगी तो अर्चना विश्वास अपने बिस्तर से उठ नहीं सकी। वजन ज्यादा होने और सांस की बीमार होने की वजह से उठ नहीं सकी। बताया गया कि आग लगने के बाद कमरे में धुआं ज्यादा होने से दम घुट गया। स्कूल के कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो अचेत अवस्था में अर्चना विश्वास बिस्तर पर पड़ी मिलीं। आग लगने की वजह से उनके शरीर का कुछ हिस्सा भी झुलस चुका था।

बिजनौर के मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या के आवास में लगी आग में झुलसने से उनकी मां

बिजनौर के मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या के आवास में लगी आग में झुलसने से उनकी मां

बिजनौर के मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या के आवास में लगी आग में झुलसने से उनकी मां

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें