फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तेजाब पीने से नवविवाहिता की माैत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 29 Nov 2025 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना में तेजाब पीने से मरने वाली विवाहिता ममतेश का फाइल फोटो। - फोटो : सदर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजय व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
नगीना। ग्राम हरगांव चांदन में नवविवाहिता की तेजाब पीने से माैत हो गई। उसकी छह माह पहले ही शादी हुई थी। मृतका के भाई ने सास पर जबरन तेजाब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसका पति झांसी में काम करता है। बताया गया कि मृतका गर्भवती थी।
विज्ञापन

धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवड़ी निवासी सीताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन ममतेश (25) का विवाह करीब छह माह पूर्व नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम हरगांव चांदन निवासी मनीष पुत्र भीम सिंह के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के नाम पर उसकी बहन के साथ ससुराल में मारपीट होती रही। शुक्रवार की सुबह ममतेश को उसकी ससुराल पक्ष के लोग मायके लेकर पहुंचे।
उसकी हालत बहुत नाजुक थी। कहा गया कि वह अपनी बहन को पहले एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए तथा बाद में बिजनौर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नगीना में तेजाब पीने से मरने वाली विवाहिता ममतेश का फाइल फोटो।- फोटो : सदर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजय व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें