फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने किया प्रशिक्षण का बहिष्कार

विज्ञापन
नजीबाबाद में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का बहिष्कार करते ग्राम प्रधान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
प्रधानों ने किया प्रशिक्षण का बहिष्कार
विज्ञापन

नजीबाबाद। पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित ग्राम प्रधानों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का ग्राम प्रधानों ने बहिष्कार किया। ग्राम प्रधानों ने पंचायत विकास निधि में शासन द्वारा कटौती किए जाने सहित विभिन्न मांगों के पूरा होने तक प्रशिक्षण न लेने और विकास कार्यों में सहयोग न करने की घोषणा की।
पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम प्रधान प्रशिक्षण शिविर का ग्राम प्रधानों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार किया। तहसील के ड्वाकरा हॉल में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, एडीओ पंचायत राकेश कुमार की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होना था। प्रशिक्षण शिविर शुरू होते ही ग्राम प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत चौधरी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने विकास निधि में कटौती सहित विभिन्न मांगों को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लखनऊ से आए मास्टर ट्रेनर प्रशांत कुमार मिश्र, रामवीर सिंह, हरपाल सिंह एवं एडीओ पंचायत राकेश कुमार ने ग्राम प्रधानों को समझाकर प्रशिक्षण लेने को कहा। ग्राम प्रधानों ने सरकार पर प्रधानों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बहिष्कार जारी रखा।
ब्लॉक प्रमुुख तपराज सिंह के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने पंचायत निधि में 30 प्रतिशत कटौती वापस लेने, प्रधानों का मानदेय और मिड-डे कंवर्जन कॉस्ट बढ़ाने, कलस्टर को व्यवहारिक बनाने, ग्राम पंचायत सचिवों की मनमानी रोकने सहित विभिन्न मांगों के पूरा होने तक प्रशिक्षण और कार्य का बहिष्कार करने की घोषणा की।
राष्ट्रीय पंचायत राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुमार ने भी प्रशिक्षण शिविर का संगठन के ग्राम प्रधानों के साथ बहिष्कार किया। बहिष्कार प्रदर्शन में ग्राम प्रधान धीर सिंह, कविता, मो. अली, महताब अहमद, सतपाल, धूम सिंह, मनोज कुमार, हरपाल सिंह, अक्षय भारती, रिंकू सहित अनेक ग्राम प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन

वर्जन
प्रधान संघ ने जिन मांगों को लेकर प्रशिक्षण का बहिष्कार किया है उनमें अधिकांश शासन स्तर की मांगे हैं। ग्राम प्रधानों की मांगे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में दी गई हैं।
- राकेश कुमार, एडीओ पंचायत नजीबाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें