फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वृद्ध के शव को कॉलोनी में दफनाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। वृद्ध की मौत के बाद शव दफनाने एक कॉलोनी में पहुंचे परिजन व ग्रामीणों को शिकायत के बाद पुलिस ने दफनाने से रोक दिया। बाद में शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफनाया गया।
विज्ञापन

गांव तिसोतरा निवासी शफीक अहमद 70 वर्ष ने नांगल- चंदक मार्ग पर कामराजपुर के समीप एक नवनिर्मित कालोनी में प्लाट खरीद रखा था। शफीक ने अपनी मौत के बाद उसके शव को अपने ही प्लाट में दफनाने की परिजनों से बात कही थी।
बृहस्पतिवार को शफीक की मौत के बाद परिजनों ने कॉलोनी में ही कब्र तैयार कर दी। परिजन व ग्रामीण शाम करीब चार बजे शव को दफनाने के लिए कॉलोनी में पहुंचे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को दफनाने से रोक दिया। पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों को शव कब्रिस्तान में ही दफनाने की सलाह दी। जिस पर परिजन मान गए और बाद में शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें