बिजनौर नए साल की पूर्व संध्या पर मॉल पर डॉग स्क्वाड के साथ चैकिंग करती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
नए साल के जश्न में हुड़दंग करने वालो पर रही पुलिस की नजर
बिजनौर। नए साल के आगाज में जश्न को लेकर हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर रही। पुलिस ने शहर में होटलों मेें चेकिंग करते हुए सख्त हिदायत दी। वहीं भीड़भाड़ वालें इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। स्कूल कॉलेजों में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम कर नए साल का स्वागत किया। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। नए साल पर शराब की बिक्री बढ़ने के चलते आबकारी विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया।
शुक्रवार की शाम एएसपी देहात राम अर्ज के नेतृत्व में सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता और प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने चेकिंग अभियान चलाया। रोडवेज बस स्टैंड से लेकर शॉपिंग मॉल और होटल में चेकिंग की गई। होटल संचालकों को हिदायत दी गई कि पार्टी के नाम पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं होगा। स्कूल कालेजों में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम किए। एक दूसरे को बधाई दी। वहीं काफी लोग नए साल की पार्टी करने के लिए दिल्ली या देहरादून के लिए रवाना हुए। शाम ढलते ही शहर मेंजगह जगह पार्टी का दौर शुरु हुआ।
जिलेभर में शराब की दुकानों पर चेकिंग
नए साल पर होने वाली पार्टियों को लेकर आबकारी विभाग भी सजग रहा। शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक अभय कुमार और प्रभारी निरीक्षक ने हीमपुर दीपा क्षेत्र में दूर दराज के इलाकों में दुकानों पर चेकिंग की।जिसमें क्यूआर कोड स्कैन कर शराब की ग़ुणवत्ता को परख गया। वहीं बढ़ापुर इलाके में आबकारी निरीक्षक सविता चौधरी ने दबिश देकर पचास लीटर कच्ची के साथ दो पकड़ लिए। वहीं नगीना क्षेत्र में कई दुकानों पर चेकिंग की गई। सेल्समैन को हिदायत दी गई कि नए साल पर अगर कहीं से ओवररेट की शिकायत आई तो सख्त कार्रवाई होगी। नजीबाबाद में अबाबकारी निरीक्षक मोनिका यादव में शराब की दुकानों पर चेकिंग की। शुक्रवार की शाम शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ी तो आबकारी विभाग भी सतर्क रहा।