फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरातल पर उतरने लगी संग्रहालय की योजना

विज्ञापन
मंडावली के गांव राजपुर नवादा में कवि दुष्यंत कुमार के आवास का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। कैसे आकाश में सूराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो... यह लाइनें जिस महान गजलकार दुष्यंत कुमार की हैं, उन्हीं के नाम पर जिले में वर्षों से बयानों तक सिमटे संग्रहालय के अब धरातल पर उतरने को चरितार्थ कर रही है। इच्छा शक्ति की कमी थी या जिले के नेताओं, अफसरों द्वारा रुचि न लेना कि आज तक गजलकार दुष्यंत कुमार के नाम पर कुछ नहीं हो सका था। अब एमएलसी अश्वनी त्यागी और डीएम उमेश मिश्रा ने प्रयास किए तो योजना वादों से हकीकत की ओर बढ़ती दिखने लगी। शुक्रवार रात जहां एमएलसी अश्वनी त्यागी, दुष्यंत कुमार के दोनों पुत्र इस योजना पर बात करने डीएम उमेश मिश्रा से मिले, तो शनिवार को डीएम ने दुष्यंत कुमार के पैतृक गांव पहुंचकर वहां होने वाले कार्यों की योजना बनाई।
विज्ञापन

आज वीरान अपना घर देखा, तो कई बार झांक कर देखा...
शनिवार को गजलकार के दोनों पुत्र आलोक कुमार और कर्नल अपूर्व त्यागी अपने पैतृक गांव पहुंचे तो वीरान पड़े खंडहर मकान को देख भावुक हो गए। इस मौके पर दुष्यंत कुमार की गजल आज वीरान अपना घर देखा, तो कई बार झांककर देखा, पांव टूटे हुए नजर आए, एक ठहरा हुआ सफर देखा। होश में आ गए कई सपने, आज हमने वो खंडहर देखा... गुनगुनाने लगे। वर्तमान में घर के हालात जर्जर हैं और उसे संरक्षित करने की जरूरत है।
पुस्तकालय से लेकर वाचनालय तक बनेगा, होगा कवि सम्मेलन
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि हम डीपीआर तैयार कर रहे हैं। इसमें जहां गजलकार दुष्यंत कुमार के पैतृक घर और बैठक को शामिल करने की योजना है। पैतृक घर के संरक्षण के साथ-साथ वहां वाचनालय, पुस्तकालय, पार्क तैयार होगा। इसके साथ ही दुष्यंत की प्रतिमा भी लगवाई जाएगी। इसके अलावा दुष्यंत कुमार की पुण्य तिथि 30 दिसंबर को कवि सम्मेलन कराने की तैयारी भी चल रही।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने किया आवास का निरीक्षण
नजीबाबाद। डीएम ने हिंदी गजल सम्राट दुष्यंत कुमार त्यागी के पैतृक गांव पहुंचकर उनके आवास का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि कवि दुष्यंत कुमार त्यागी के आवास को संग्रहालय के रूप में परिवर्तित किए जाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। उन्होंने कवि दुष्यंत कुमार के पुत्र आलोक त्यागी, अपूर्व त्यागी और ग्रामीणों को उनके आवास को संग्रहालय बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद डीएम उमेश मिश्रा ने गांव के प्राथमिक विद्यालय और पंचायतघर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष तपराज सिंह, बीडीओ वीपी यादव, एडीओ पंचायत राकेश कुमार, थानाध्यक्ष मंडावली नरेंद्र गौड़, ग्राम प्रधान वसीम, विवेक त्यागी, फुरकान, राजस्व निरीक्षक दीपक त्यागी आदि मौजूद रहे।
पंचायतघर के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने पर भड़के
मंडावली। डीएम उमेश मिश्रा ने गांव राजपुर नवादा के निर्माणधीन पंचायतघर का निरीक्षण किया। डीएम उमेश मिश्रा ने पंचायत घर के निर्माण में अनियमितता बरतने और घटिया सामग्री लगाने पर ग्राम प्रधान को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने बीडीओ को प्रधान के खिलाफ नोटिस जारी कर निर्माण कार्य की जांच कराने के निर्देश दिए।

बिजनौर में डीएम से वार्ता करते एमएलसी अश्वनी त्यागी व गजलकार दुष्यंत कुमार के बेटे आलोक त्यागी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें