फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग को लेकर हाथ पर काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया। दोपहर तीन बजे कलक्ट्रेट पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मांग पत्र सौंपा। 
विज्ञापन

शुक्रवार को शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल न होने पर काला दिवस मनाया। विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन मंत्री नौबहार सिंह, जिलाध्यक्ष मदनपाल सिंह, अजहर जमाल और गुलशन गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षक दोपहर तीन बजे कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और हाथ पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी शिक्षकों का कहना था कि वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों, शिक्षकों पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ नहीं दिया जा रहा है। शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को एक मांग पत्र सौंपा। पत्र में कहा है कि शिक्षकों के अच्छे दिनों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने की मांग की है। दिग्विजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, बबीता, वर्षा देवी, रजनी मिश्रा,  सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें