राजा का ताजपुर में पार्कर पब्लिक स्कूल बुढ़नपुर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए ।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल चौधरी, प्रधानाचार्य एस कुमार, प्रबंध समिति के उमेश राणा, हुकुम सिंह औ प्रमोद त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।
प्रधानाचार्य एस कुमार ने वार्षिक परीक्षाफल की घोषणा की। कक्षा एक ए में कुशाग्र, बी में हार्दिक, कक्षा दो ए में अनामिका, बी में रक्षिता, कक्षा तीन ए में मो. युसुफ, बी में सृष्टि, कक्षा चार ए में रक्षित, बी में जितिन, कक्षा पांच ए में अभयप्रताप सिंह, बी में दीक्षा, कक्षा छह ए में मोक्षिका, बी में प्राची, कक्षा सात ए में अनम परवीन, बी में सूर्यप्रताप सिंह, कक्षा आठ ए में पूजा, बी में भानुप्रताप सिंह, कक्षा 11 ए में वैशाली तथा कक्षा 11 बी में दीप्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अभयप्रताप सिंह सर्वाधिक अंक पाकर विद्यालय टॉपर रहा। अतिथि राहुल चौधरी ने साइकिल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन विवेक कुमार और उषा रानी ने किया।