फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिवभक्तों की राह होगी आसान, करनावाला-नंदगांव कच्चे मार्ग की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
धामपुर क्षेत्र में करनावाला-नंदगांव कच्चे मार्ग को ​शिवभक्तों की राह को आसान करने को मिट्टी डाल
विज्ञापन
कई दशकों से ग्रामीण खुद ही सही करते है कच्चे मार्ग और पथ प्रकाश की व्यवस्था
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों की राह को आसान करने के लिए करनावाला-नंदगांव कच्चे मार्ग को मरम्मत करने का काम शुरू कर दिया है। विकास विभाग की ओर से जनसहयोग के माध्यम से बनने वाले इस मार्ग को एक फरवरी तक शुरू कर दिया जाएगा। खो नदी पार करने के लिए लकड़ी के पुल का निर्माण होगा। करीब चार किलोमीटर कच्चे सड़क मार्ग के दोनों तरफ पथ प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
विकास विभाग की ओर से मनरेगा मद से सड़क पर बने गड्ढाें को समतल कराने के लिए मिट्टी भराव का कराया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि महाशिवरात्रि पर विकास विभाग की ओर से करनावाला -नंदगांव कच्चे मार्ग को मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है, ताकि हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिव भक्तों को परेशानी न हो।
विज्ञापन



जनसहयोग के बाद भी दो लाख की आती है लागत

इस मार्ग के वैकल्पिक तौर पर तैयार हो जाने के बाद शिव भक्तों का करीब सात किलोमीटर मार्ग कम दूरी तय करनी पड़ती है। नगीना से शेरकोट की दूरी करीब 27 किमी है। मगर, जब यह मार्ग शुरू हो जाता है तो अफजलगढ़, रेहड़ और जिला उधम सिंह नगर, नैनीताल, रामनगर तक के शिवभक्त खड़ी कांवड़ को लेकर इस मार्ग से गंतव्य की जाते है। इससे सात किमी लंबा मार्ग कम होने उनकी राह आसान हो जाती है। जनसहयोग से कराने के बाद भी इस कार्य पर करीब दो लाख की कम से कम लागत आती है।
विज्ञापन



अब खो नदी पर जल्द बनेगा पुल : विधायक


ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि क्षेत्र वासियों की मांग पर विधायक अशोक राणा ने खो नदी पर पुल बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन के आदेश पर पिछले दिनों से सेतु निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। मगर, अभी तक सेतु निगम के अधिकारियों ने सर्वे रिपोर्ट को प्रस्ताव के साथ मंजूरी के लिए शासन को नहीं भेजा है। विधायक का कहना है कि वह इस मामले में निगम के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द काम शुरू कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें