फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर फैला कीचड़, चलना दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर फैला कीचड़, चलना दूभर
विज्ञापन

कोतवाली देहात। बिजनौर-कोतवाली देहात मार्ग का चौड़ीकरण चल रहा है। जगह-जगह सड़क पर मिट्टी पड़ी है। बारिश में सड़क पर बेहद कीचड़ जमा हो गई, जिससे वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं। हादसों का अंदेशा बना हुआ है।
शनिवार को हुई बारिश से निर्माणाधीन मार्ग पर कई स्थानों पर भारी जलभराव हो गया जिससे राहगीरों को भारी दिक्कत आई। लोग कीचड़ में ही अपने वाहन निकालने को भी विवश हो रहे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जहां जहां पुल बनाए जा रहे हैं वहां सड़क को डायवर्ट कर दिया गया है, लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। सड़क पर मिट्टी डाल दी गई है। जरा सी बारिश होने पर मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो जाती है। महेश्वरी जट के रहने वाले अजय पाल सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने ही शुक्रवार की शाम पांच छह बाइक सवार गड्ढों के कारण गिर गए, जिन्हें उन्होंने उठाया। अगर सड़क बन भी रही है तो पुरानी सड़क में गड्ढे भरने चाहिए थे।
विज्ञापन

क्या बोले लोग...
बाइक सवार सबसे ज्यादा परेशान
ग्राम खंडसाल निवासी दीपक कुमार ने बताया कि बाइक सवारों का सड़क से गुजरना कठिन हो गया है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं । सड़क पर जहां भी पुल निर्माण का कार्य चल रहा है वही कीचड़ पसरा है। सड़क निर्माण करने वाली संस्था ने सही प्रकार वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।
धूल और कीचड़ से परेशानी
ग्राम फरीदपुर दर्गा निवासी पंकज राठी ने बताया कि सड़क पर धूल और कीचड़ का साम्राज्य हो गया है। राहगीरों की समस्याओं को दृष्टिगत नहीं रखा जा रहा है। राहगीरों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करना चाहिए क्योंकि अभी सड़क निर्माण होने में कई महीने लगेंगे।
सड़क पर चलना दूभर
फरीदपुर मान निवासी चरण सिंह बताते हैं कि सड़क पर चलना दुभर हो गया है। कई बार वह चक्कर काटकर बिजनौर जाते हैं। वह बरुकी से झालू नहर मार्ग से जाते हैं तथा झालू से फिर बिजनौर पहुंचते हैं।
नहीं दिखाई दे रही सड़क
निजामपुर निवासी अंकुल कुमार बताते हैं कि सड़क को जगह-जगह से तोड़ दिया गया है, जिससे पूरा मार्ग समाप्त हो गया है। सड़क से गुजरना बहुत कठिन है। गाड़ी की सर्विस का खर्च भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

एनएचआई को पत्र लिखा गया
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील सागर ने बताया कि एनएचआई को पत्र लिख दिया गया है, ताकि इस मार्ग को इस लायक किया जा सके कि आने जाने वाले को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें