फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मां किराया देने में लगी थी, सड़क पर पहुंचते ही वाहन ने मासूम को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। गांव नूरपुर छिबरी में शनिवार को नानी के घर से लौट रहे पांच वर्षीय मासूम की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मां टेंपो चालक को किराया दे रही थी, तभी बच्चा टेंपो से उतरकर सड़क की ओर बढ़ गया। इसी दौरान गुजर रहे वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन


गांव निवासी सलमान का पांच वर्षीय पुत्र मूसा अपनी मां के साथ धामपुर स्थित नानी के घर गया था। शनिवार को मूसा के साथ मां टेंपो से लौट रही थी। गांव पहुंचने पर मूसा की मां टेम्पो चालक को किराया देने लगी। इसी दौरान मूसा टेंपो से उतरकर सड़क की ओर बढ़ गया। तभी वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से मूसा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मां और आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन की तलाश की जा रही है। मूसा तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें