फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 38 डिग्री पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों और गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- तपती दोपहरी में घरों से निकलने में परहेज कर रहे लोग, बाजारों में सन्नाटा
विज्ञापन



बिजनौर। दिन का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच चुका है, ऐसे में उमसभरी गर्मी और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। दोपहरी में लोग घरों से बाहर ही नहीं निकल पाते, ऐसे में बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। दिन में ही रात में भी गर्मी ने नींद उड़ा रखी है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री बना रहा। बता दें कि हर रोज तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। क्योंकि सोमवार को दिन में पारा 37.6 डिग्री बना हुआ था और न्यूनतम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री। यानि पिछले तीन दिनों से हर रोज पारे में इजाफा हो रहा है। उमसभरी गर्मी के बीच चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। दोपहर 11 बजे के बाद ही घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज धूप में तपती दोहपरी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में बाजारों में मंगलवार की दोपहर सन्नाटा पसरा रहा। पांच बजे शाम ढलने को हुई तो लोग घरों से बाहर निकले और खरीदारी के लिए बाजारों का रुख किया। देर शाम तक बाजारों में रौनक रही। इसके अलावा भयंकर गर्मी में पंखे और कूलर भी जवाब दे गए हैं। क्योंकि पंखे और कूलर की हवा भी गर्म लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें