फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अवैध कॉलोनी निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
-विनियमित क्षेत्र ने गिराया अवैध निर्माण
विज्ञापन


नजीबाबाद/जलालाबाद। अवैध कॉलोनी निर्माण पर प्रशासन ने शिकंजा कसते हुए जलालाबाद में चार कॉलोनियों का निर्माण ध्वस्त किया।
एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह की देखरेख में बिना नक्शा और धारा-80 कराए हुए कॉलोनी निर्माण कराने वालों को प्रशासन ने चिह्नित किया है। विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता श्याम बाबू वर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र चाहर, कार्यालय प्रभारी देवनाथ पटेल ने राजस्व टीम के साथ जलालाबाद क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी का निर्माण गिराया। जेसीबी से कॉलोनी निर्माण के लिए बनाई जा रही दीवारों को धराशाही किया गया। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि विनमित क्षेत्र से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना कॉलोनी, भवन निर्माण आदि पाया जाता है तो संबंधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें