फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन की घोषणा से बाजार में लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉक डाउन की घोषणा से बाजार में लगी भीड़
विज्ञापन

हरेवली। यूपी लॉकडाउन होने की सूचना से क्षेत्र के ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। फलों, परचून, सब्जी, पेट्रोल पंप, बैंक आदि पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

यूपी लॉक डाउन होने की सूचना पर हरेवली बाजार में आस-पास दर्जनों गांव के लोग दिनेश कुमार, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह, सतीश कुमार का कहना है कि बाजार में परचून, सब्जियां, फल आदि की दुकानों पर भारी संख्या में भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने मनमाने दामों पर फल और सब्जी बेची। वहीं क्षेत्र में मात्र एक प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के बाहर सुबह से ही भीड़ लग गई। बैंक शाखा प्रबंधक रिशु राज ने बताया कि बैंक उपभोक्ताओं की पासबुक लेकर एक एक ग्राहक को अंदर बुला कर लेनदेन किया। बैंक का कार्य दो बजे तक चला। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बाजार की दुकानें शाम चार बजे बंद करा दी गईं। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी है। सड़क पर घूमता पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें