बिजनौर में अब बिना मान्यता चल रहे स्कूलों के संचालकों की खैर नहीं। डीएम जगतराज ने जिले के बीईओ से एक सप्ताह के अंदर अवैध रूप से संचालित विद्यालयों की सूची तलब की है।
जिले में कक्षा एक से बारह तक के स्कूलों का जाल फैला है। आरोप है कि अनेक स्कूल बिना मान्यता के चल रह हैं। ऐसे स्कूल भी हैं, जिन्हें आठवीं तक की मान्यता है। हालांकि स्कूलों के संचालक धड़ल्ले से बारहवीं तक की क्लास चला रहे हैं। ये स्कूल शासन के लिए निर्धारित मानकों को भी पूरा नहीं कर रहे हैं। स्कूल संचालकों द्वारा छात्रों से फीस के नाम पर मोटी रकम वसूलने के आरोप हैं। डीएम जगतराज ने बिना मान्यता प्राप्त चल रहे स्कूलों पर शिकंजा कस दिया है। बीईओ को निर्देश दिए गए है कि वे एक सप्ताह में बिना मान्यता चल रहे कक्षा एक से बारह तक के स्कूलों की सूची फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराएं।