फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार के सामने आकर खड़े हो गए गुलदार और दो शावक

Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। सोमवार की शाम करीब नौ बजे गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी सुभाष चौहान, अंश चौहान, राम सिंह, नरेंद्र सिंह भटपुरा मार्ग पर नहर के निकट स्थित सड़क से घर लौट रहे थे। तभी खेतों से निकलकर गुलदार अपने दो शावकों के साथ कार के सामने आ गया। उन्होंने कार का हॉर्न बजाया तो दोनों भाग गए। गुलदार दिखाई देने से उधर जा रहे बाइक सवार भी डर की वजह से वापस चले गए। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाकर गुलदारों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

गुलदार ने घर में घुसकर सात बकरियों को मार डाला

शेरकोट (बिजनौर)। रामसहायवाला चुंगी क्षेत्र में सोमवार देर रात गुलदार के अफसार के घर में घुस कर गुलदार ने सात बकरियों को मार डाला और एक बकरी को उठा कर ले गया। अफसार बकरियों को पालकर अपने परिवार को चलाता है। रात में बकरियां घर में ही बंधी हुई थी। सोमवार रात किसी समय उनके घर में जीने के रास्ते से गुलदार घुसा और बंधी सात बकरियों को हमला कर उन्हें मार डाला। जब सुबह उठकर देखा तो कमरे में सभी बकरियां मरी पड़ी थी। इनमें एक बकरी गायब थी। इस दौरान मौके पर छत से लेकर नीचे तक गुलदार के पंजों के निशान साफ नजर आ रहे थे। बस्ती में गुलदार के हमले की घटना से लोगों में दहशत है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि सभी मरी बकरियों का पीएम कराया जाएगा। उन्होंने जल्द ही गुलदार को पकड़कर वनों में छोड़ने का भरोसा दिया है।
हर्रावाला में आबादी के नजदीक घूमता नजर आया टाइगर



अफजलगढ़/रेहड़। सोमवार की देर शाम गांव हर्रावाला में आबादी से लगे गन्ने एवं धान के खेतों में एक टाइगर घूमता नजर आया। गांव के नजदीक टाइगर को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ युवकों ने खेतों में घूम रहे टाइगर पर टार्च की रोशनी भी डाली, साथ ही उसका वीडियो बना लिया। करीब छह माह पूर्व गांव अमानगर हर्रावाला तथा भगतावाला के किसान धीरेंद्र सिंह शेखावत व राकेश सिंह के खेतों पूरे पांच दिन तक देखा गया था। वन विभाग ने सर्च अभियान चलाकर ट्रैप कैमरे लगाए थे। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने टाइगर के इलाका छोड़कर दूसरी जगह चले जाने का दावा किया था। ग्रामीण तेजपाल, चंद्रशेखर, पवन, शिवकुमार, चंद्रवीर आदि ने बताया कि टाइगर देखे जाने से गांव में भय है। रेंजर नगीना प्रदीप शर्मा ने टाइगर के संबंध में जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

बस्ती की ओर आ रहे टाइगर
टाइगर भी अब शिकार की तलाश में जंगल छोड़कर बस्ती की ओर रुख कर रहे हैं। पांच दिन पूर्व अमानगढ़ रेंज के अंतर्गत पीली डैम को जाने वाले मार्ग की पटरी पर टाइगर देखा गया। इसके अलावा कार्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ के आसपास कालागढ़, जामुनवाला, भिक्कावाला मीरापुर व कल्लूवाला में भी टाइगर देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें