फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी होगी कांवड़ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/ नजीबाबाद। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को सुगम और सुरक्षित वातावरण देना प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है। मंदिर परिसर व कांवड़ यात्रा मार्गों की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाए। पेयजल, पथ प्रकाश और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा पर विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

बुधवार को मोटा महादेव मंदिर प्रांगण में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में एसपी अभिषेक झा की मौजूदगी में आला अफसरों की कांवड़ यात्रा को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। डीएम ने कहा कि 30 जुलाई से शुरू होने वाली सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासनिक यात्रियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रांगण और आसपास के यात्रा मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी। मंदिर परिसर में पेयजल, विद्युत और स्वास्थ्य सेवाओं की पुख्ता इंतजाम किया जाए। कांवड़ यात्रियों के लिए मेडिकल टीम के साथ 24 घंटे एंबुलेंस के साथ तैनात रहे। उन्होंने कहा कि मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास पर जिला पंचायत द्वारा रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था जाएगी। साथ ही डीएम ने कहा कि शिविर और भंडारा लगाने वालों को अनुमति लेना अनिवार्य है।
एसपी अभिषेक झा ने कांवड़ यात्रियों को सुरक्षा देने के पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित दुर्घटनाग्रस्त पॉइंट पर विशेष पुलिस बल तैनात रहे। जाम में फंसे वाहनों को प्राथमिकता से निकाला जाएगा। गोष्ठी में एसडीएम शैलेंद्र सिंह, सीओ आकांक्षा गौतम, सीओ राजेश कुमार, सीओ आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें