नगीना में बाइक की टक्कर से डाक कांवड़ के खंडित होने पर नाराज शिव भक्तों को समझाते थाना अध्यक्ष
नगीना। डाक कांवड़ लेकर दौड़ रहे एक शिव भक्त से बाइक टकरा जाने से कांवड़ खंडित हो गई। साथ ही कांवड़िया घायल हो गया। इसे लेकर कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। बाइक सवार नीलकंठ महादेव पर जल चढ़ाकर घर जा रहे थे।
बुधवार की शाम करीब सात बजे शाहजहांपुर के साठ कांवड़ियों का एक जत्था डाक कांवड़ लेकर नगीना से धामपुर की तरफ जा रहा था। नगीना में रोडवेज बस स्टैंड के पास पीछे से बाइक पर आ रहे धामपुर निवासी मंदीप व अमित की बाइक सड़क पर डाक कांवड़ लेकर दौड़ रहे प्रदीप से टकरा गई। इस प्रदीप के हाथों से डाक कांवड़ गिरकर खंडित हो गई तथा वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने घायल को अस्पताल भिजवाकर उसका इलाज कराया। शिव भक्तों को दोबारा हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए अपनी व्यवस्था से भेजा।
नगीना में बाइक की टक्कर से डाक कांवड़ के खंडित होने पर नाराज शिव भक्तों को समझाते थाना अध्यक्ष