नजीबाबाद के बीरूवाला में पट्टा सीमा से बाहर होता खनन। स्रोत-क्षेत्रवासी
नजीबाबाद/बिजनौर। जांच टीम को बीरुवाला में पट्टा सीमा से बाहर अवैध खनन मिला है। इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
शासन के निर्देश पर बरेली से आए खान क्षेत्र के सर्वेयर दिनेश कुमार, खान निरीक्षक सुनील कुमार मौर्य, तहसीलदार संतोष कुमार यादव, नायब तहसीलदार अमित कुमार की टीम ने शनिवार को खनन क्षेत्र खंगाला था। तहसीलदार ने बताया कि टीम को खनन पट्टा सीमा से आगे अवैध खनन मिला था। टीम को रेत-बजरी उत्खनन का काफी भाग समतल किया हुआ मिला था।
जांच टीम संयुक्त रिपोर्ट शासन को भेजने की तैयारी में है। बताया कि लगभग एक हजार घन मीटर से अधिक अवैध खनन मिला है। खनन निरीक्षक सुनील मौर्य ने बताया कि फाइनल रिपोर्ट जल्द तैयार होगी।