फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक धर्म की विचारधारा सभी के लिए कल्याणकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वैदिक धर्म की विचारधारा सभी के लिए कल्याणकारी
विज्ञापन

चांदपुर। आर्य प्रतिनिधि सभा बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भजनोपदेशक ब्रजपाल सिंह ने कहा कि वैदिक धर्म की विचारधाराएं मनुष्य के लिए कल्याणकारी हैं। इस विचारधारा के अनुकूल जीवन जीने से मनुष्य, परिवार, राष्ट्र सुख को प्राप्त होता है।
विज्ञापन

गांव रवाना में सभा के कार्यवाहक प्रशासक रमेश आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जसवंत सिंह आर्य ने कहा कि आर्य समाज ईश्वरीय वेद वाणी को प्रत्येक मनुष्य तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है। भजनोपदेशक विक्रम सिंह ने सभी से वेदों की ओर लौटने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार पृथ्वी पर परमात्मा ने जल सभी मनुष्यों के लिए दिया है, उसी प्रकार करोड़ों वर्ष पुरानी वैदिक परंपरा सभी मनुष्यों के लिए लाभकारी है। महाशय कल्याण सिंह ने भजनों के माध्यम से बताया कि हमें मन और इंद्रियों को वश में करने के लिए परमात्मा का ध्यान करना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान रूपक, महावीर सिंह, देवेंद्र आर्य, महीपाल आर्य, समरपाल आर्य, अजय आर्य, आदित्य, सौरभ, हरि सिंह, अंकुल, राजपाल, राहुल, गजेंद्र, फालू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें