फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभा फाउंडेशन ने कराया 11 कन्याओं का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
आभा फाउंडेशन ने कराया 11 कन्याओं का विवाह
विज्ञापन

नूरपुर। समाजसेवी संस्था आभा फाउंडेशन की ओर से रविवार को 11 कन्याओं का विवाह कराया गया। आभा फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देने के अलावा गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाता है। इसी क्रम में रविवार को हुकुमतपुर मार्ग स्थित बेंक्वेट हॉल में 11 कन्याओं का विवाह कराया गया। विवाह में आए बारातियों व मेहमानों के खाने पीने से लेकर वर वधू को दिए जाने वाले दहेज के सामान का खर्च संस्था द्वारा उठाया गया। आभा फाउंडेशन की चेयरमैन आभा सिंह ने बताया कि संस्था अब तक 50 से अधिक कन्याओं का विवाह करा चुकी है। संस्था के माध्यम से महिलाओं के लिए 20 से अधिक निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं। संघ के प्रांत संचालक प्रेम शर्मा, विधायक अशोक राणा, विभाग प्रचारक कौशल कुमार ने वर वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें