फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेवली के जंगल से शिकारी को दबोचा, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली के जंगल से शिकारी को दबोचा, दो फरार
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। पुलिस ने जंगली जानवरों का शिकार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा व वन्यजीव के मांस, नेवले के बाल बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि दो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

एसओ अनुज तोमर ने बताया कि पुलिस ने हरेवली के जंगल में शिकार करने गए नगर के मोहल्ला नौंधना निवासी इरशाद को गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। फरार साथियों के नाम सुहैल ,गांव सादनगर तथा सनव्वर निवासी गांव भनौटी है। बकौल एसओ इरशाद के पास से 50 किलो जंगली जानवर का मांस, दो तमंचे, दो खोखे, पांच कारतूस, एक चापड़, एक बाइक व दो किलो नेवले के बाल बरामद हुए हैं। पुलिस ने इरशाद पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें