फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने मालन नदी रपटा पुल निर्माण को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने मालन नदी रपटा पुल निर्माण को दी मंजूरी
विज्ञापन

नजीबाबाद। विधायक द्वारा शासन को भेजे गए पुरनपुर-जट्टीवाला मार्ग पर मालन नदी रपटा पुल निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 1.6 करोड़ रुपये की लागत से लोनिवि मालन नदी रपटा पुल का निर्माण कराएगी।
तहसील के गांव पुरनपुर-बिजौरी-जट्टीवाला मार्ग पर छोटी मालन नदी के उफान से क्षेत्र के दर्जनभर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। कृषि प्रधान क्षेत्र में अधिकांश सिख समुदाय के लोग रहते हैं। मालन नदी के रपटे में पानी आने से क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांव का आवागमन प्रभावित होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरनपुर, बिजौरी, जट्टीवाला, बीरूवाला और ताहरपुर क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक हाजी तसलीम अहमद ने पुरनपुर-जट्टीवाला मार्ग के 11 किमी पर मालन नदी रपटे पर पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने 1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 30 मीटर लंबे मालन नदी रपटा पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है। लोनिवि सहायक अभियंता सतीश शर्मा ने बताया कि बरसात के बाद पुल निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के समक्ष भी विगत मार्च माह में क्षेत्र के विकास संबंधी मामलों में बिजौरी-जट्टीवाला मार्ग के मालन नदी रपटे पुल पर पानी भरने से कई गांव का संपर्क मार्ग कट जाने का मामला उठाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें