फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गर्मी ने झुलसाया, 37.4 डिग्री तक पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में गर्मी ने अब तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी के साथ तेज धूप ने लोगों को दिनभर बेहाल रखा। दिन का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी सेे बचने के लिए लोग सिर ढककर घरों से बाहर निकले। वहीं, लगातार बढ़ती गर्मी से आम लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते बाजारों में आवाजाही कुछ कम रही। बाइक सवारों को गर्मी ने अधिक सताया। ज्यादा देर गर्मी में रहने से लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हुई। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते गर्मी में बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों को और अधिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। इससे लोगों को अधिक गर्मी सताएगी। चिकित्सकों ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें