फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्मार्ट मीटर के नाम पर किसानों को किया जा रहा परेशान

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाकियू लोकश​क्ति के पदा​धिकारी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू लोकशक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के निदान को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी वीरसिंह सहरावत ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। संगठन स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध करेगा। कहा कि पर्यावरण को दूषित करने वाले फैक्ट्रियों के दूषित जल और धुएं को नियंत्रित करने, शुगर मिलों से किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिन के भीतर कराने, सहकारी समितियों में ब्याज दर किसानों के हित में पुनः तीन प्रतिशत किए जाने, आदमखोर गुलदारों के आतंक से मुक्ति दिलाने, खनन पर रोक लगाने, गंगा कटान को रोकने के लिए वालावली से रावली तक स्थायी तटबंध बनाए जाने, किसानों पर बैंकों के संपूर्ण कर्ज माफ किए जाने की मांग की। पंचायत में चौधरी पदम सिंह, सतबीर सिंह, चौधरी देवेंद्र प्रधान, चौधरी शेरसिंह, गौरव चौधरी, डॉ. अरुण कुमार, शहाबुद्दीन अहमद, विनीत चौधरी, सत्यपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें