कड़ाके की सर्दी मधुमक्खियों के लिए बनी मुसीबत
कालागढ़। कड़ाके की सर्दी व शीतलहर अब आम जनता के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। सर्दी की वजह से जहां लोगों में निमोनिया की शिकायत बढ़ रही है, वहीं पशु पक्षी भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में मधुमक्खियों की मौत हो रही है।
कालागढ़ में रविवार की रात से घना कोहरा छाया रहा। सुबह शीतलहर ने सर्दी और भी अधिक बढ़ा दी। सर्दी से छोटे बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। बच्चों में निमोनिया की शिकायत बढ़ रही है। कालागढ़ के पीएचसी प्रभारी फार्मासिस्ट देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि बच्चों को घरों से बाहर न निकलने दें। उन्हें पर्याप्त कपड़े पहनाएं। खांसी, जुकाम बुखार होने पर चिकित्सालय लेकर आएं। छोटे बच्चों को अधिक समस्या हो सकती है। निमोनिया की शिकायत मिल रही है।
दूसरी ओर पक्षियों व कीटों के लिए यह सर्दी जानलेवा साबित हो रही है। बड़ी संख्या में जगह जगह मधुमक्खियां छत्तों के नीचे मर कर गिर रही हैं। छत्ते भी सूख रहे हैं। संवाद