फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हुई कक्षा नौ की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हुई कक्षा नौ की शुरूआत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में 14 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चल रहे हैं। जिनमें कक्षा छह से कक्षा आठ तक की कक्षाएं चलती हैं। मगर अब कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की छात्राएं भी रह सकेंगी। इसके लिए जिले के दो विद्यालयों में बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। साथ ही इस समय पांच कस्तूरबा विद्यालयों में इसकी शुरूआत हो चुकी है।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की छात्राएं रह सकेंगी। ये छात्राएं किसी भी कॉलेज में पढ़ाई कर सकती हैं। जिले के पांच विद्यालयों में इसकी शुरूआत हो चुकी है। वहीं, शासन की ओर से जिले में छह विद्यालय निर्माण के लिए आए थे। जिनमें से दो विद्यालयों का निर्माण नवंबर से शुरू हो गया है, एक के लिए जमीन तलाशी जा रही है। वहीं, तीन अन्य विद्यालयों के लिए जमीन न मिल पाने के कारण वापस भारत सरकार के पास जानकारी भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार एक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 100 बच्चे पढ़ते हैं। अब कक्षा नौ और कक्षा 12 की कक्षाएं चलने के बाद इन विद्यालयों में 100 बच्चे और बढ़ जाएंगे। जिसके बाद विद्यालय में छात्राओं की संख्या 200 हो जाएगी। एक कस्तूरबा विद्यालय में अध्यापकों की संख्या नौ है। बीएसए जय करण यादव ने बताया कि जिले के 14 कस्तूरबा विद्यालयों में अब कक्षा नौ से 12 तक की छात्राएं भी रह सकेंगी। मगर छात्राएं किसी भी विद्यालय में पढ़ सकती हैं। इसके लिए बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। लगातार कोशिश की जा रही है कि छात्राओं को अच्छी शिक्षा मिले और उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें