फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी नूरपुर हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शासन ने खंड शिक्षा अधिकारी नूरपुर डीएल राणा को निलंबित कर दिया है। उनकी शिकायत जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शासन से की थी। जांच में गड़बड़ी होने की पुष्टि पाए जाने पर शासन ने बीईओ को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र नूरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी डीएल राणा व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के बीच चली आ रही तनातनी में शासन की ओर से की गई जांच में बीईओ पर गाज गिरी है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कई मामलों को लेकर शिकायत की थी। शिक्षकों से अवैध वसूली, खेलकूद सामग्री और यूनिफॉर्म की खरीदारी में गड़बड़ी सहित कई मामलों की शिकायत शासन से की गई थी। हालांकि बीईओ सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते रहे। प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर बीईओ डीएल राणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। बीएसए महेश चंद ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें