फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचाई सरकार की योजनाएं

Wed, 11 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
Workers remove the SP cycle rally. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में सपा सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए निकाली गई साइकिल रैली के अंतिम दिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा विधायक रुचि वीरा के नेतृत्व में पूरी ताकत झोंकी।  
विज्ञापन


साइकिल रैली के अंतिम दिन सपा विधायक रुचि वीरा के नेतृत्व में  कैंप कार्यालय से साइकिल रैली शुरू हुई, जो कि नुमाइश ग्राउंड, जजी चौराहा, सिविल लाइन, नगर पालिका, बुल्ला का चौराहा, मुख्य डाकघर, चांदपुर चुंगी, मेरठ चुंगी सहित  कई मोहल्लों में होती हुई सपा के जिला कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई।

रैली में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया।  इस मौके पर विधायक ने सपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की। 

उन्होंने अपने एक वर्ष पांच महीने के कार्यकाल में किए कार्यों को भी गिनाया, जिसमें देहात को 14 घंटे बिजली, शहर को 20 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन


पुल निर्माण, सड़क निर्माण व पानी की टंकी आदि लगवाने सहित कई कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को अवश्य बताएं तथा कार्यों पर चर्चा करें।

साइकिल रैली में नगीना के चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अंसारी, मोनिका चौधरी, खुशनूद खां सहित काफी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें