फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खालिद बंधु प्रकरण में शासन ने प्रशासन से किया जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। खालिद तालिब बंधु प्रकरण ने फिर तूल पकड़ लिया है। अब शासन ने बिजनौर प्रशासन से अब तक हुई कार्रवाई पर जवाब तलब किया है। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री से मिलकर जिला प्रशासन पर तालिब बंधु पर कार्रवाई नहीं करने का पत्र सौंपा था।
विज्ञापन


बिजनौर नगर के बीआईसी के पास सात जुलाई 2025 को भाजपा के युवा जिलाध्यक्ष रोबिन चौधरी का खालिद व उसके बेटे से विवाद हो गया था। इसके बाद खालिद व उसके बेटे के साथ काफी लोगों ने भाजपा युवा जिलाध्यक्ष सहित उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद यह मामला सीएम योगी के दरबार तक पहुंचा। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के साथ रोबिन चौधरी सीएम योगी से मुलाकात कर शिकायत कर चुके थे। खालिद बंधुओं के स्टोन क्रेशर, आरा मशीन, प्लाईवुड फैक्टरी की जांच कराई गई थी। आरा मशीन को सील करने और प्लाईवुड फैक्टरी में सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई हो चुकी थी। पिछले कई माह से मामला ठंडे बस्ते में था। दो दिन पहले पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर फिर से मामले को उठाया और प्रशासन पर भी खालिद बंधुओं पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाया। इसके बाद शासन ने बिजनौर प्रशासन का अब तक हुई कार्रवाई पर जवाब तलब कर लिया है।
प्रशासन का दावा, हो चुकी कई बड़ी कार्रवाई
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। आज भी घर की नापतोल कराई गई है लेकिन जांच में घर कब्रिस्तान की जमीन में नहीं होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुई कार्रवाई
-तीन स्टोन क्रेशर के लाइसेंस हो चुके निरस्त
-राज्य जीएसटी से करीब एक करोड़ का लग चुका जुर्माना
-एडीएम कोर्ट में चल रहा है गुंडा एक्ट का केस
-शस्त्र लाइसेंस किए जा चुके हैं निलंबित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें