फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर-रमजान के पहले जुमे की नमाज को मस्जिदों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/गजरौला शिव। रमजान माह के पहले जुमे की नमाज शहर से लेकर गांव में शांति एवं अकीदत के साथ अदा की गई। रमजान का पहला जुमा अशरा-ए-रहमत कहलाता है। मस्जिदों में अमन व सलामती की दुआएं मांगी गई।
विज्ञापन




शुक्रवार को रमजान माह के पहले जुमे की नमाज को लेकर सुबह को मस्जिदों की साफ सफाई की गई। नमाजियों के लिए सफे बिछाई गईं। मस्जिदों के बाहर रास्तों पर चूना डाला गया। बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी जामा मस्जिद, काजीपाड़ा जामा मस्जिद, सिविल लाइन तकिया वाली मस्जिद, स्टेशन वाली मस्जिद, जजी वाली मस्जिद, कचहरी वाली मस्जिद आदि में नमाज शांति व अकीदत के साथ अदा की गई। उधर, गजरौला शिव, जंदरपुर, मंडावली, झलरा आदि ग्रामीण क्षेत्रों की जामा मस्जिदों में भी रमजान के जुमे की नमाज अदा की गई।

रमजान के पहले जुमे को मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। जुमे की नमाज से पहले नमाजियों को खिताब करते हुए मुफ्ती गयासुद्दीन कासमी ने कहा कि रमजान का पहला अशरा (पहले 10 दिन) दया का दौर है। जिसमें अल्लाह की बेशुमार बरकतें बरसती हैं। यह आत्म चिंतन, माफी और दान देने का सुनहरा मौका है। इस दौरान रोजेदार अल्लाह की रहमत पाने के लिए इबादत, कुरान की तिलावत और अल्लाह से दुआएं मांगें। नमाज के बाद मस्जिदों में अमन व मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी गई। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें