फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान सहित कई मांगों को लेकर भाकियू ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने दिया तहसील में धरना
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाकियू भानू ने तहसील परिसर में मासिक पंचायत कर धरना दिया। यूनियन की ओर से किसानों का बकाया मूल्य भुगतान कराने, खस्ताहाल सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने सहित अनेक मांगों का ज्ञापन रजिस्ट्रार कानूनगो को सौंपा गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन भानू के मंडल अध्यक्ष चौ. राजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चौ. कुलवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में मासिक पंचायत कर सरकार की नीतियों के विरोध में धरना दिया। जिलाध्यक्ष चौ. कुलवीर सिंह ने बिजली, खाद और बीज महंगा होने से फसलों का वाजिब दाम न मिलने पर चिंता व्यक्त की। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल बताया। नरेश प्रधान की अध्यक्षता और बाबूराम भारती के संचालन में आयोजित धरना प्रदर्शन के बाद भाकियू भानू की ओर से राजस्व निरीक्षक सुरेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने, धान का सरकारी मूल्य 1850 रुपये प्रति क्विंटल देने, गन्ना मूल्य 550 रुपये प्रति क्विंटल करने, न्यूनतम मजदूरी 500 रुपये करने, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को पांच हजार पेंशन देने, सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने सहित सोलह सूत्रीय मांग पत्र प्रशासन को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में अमरपाल, जगत सिंह, ओमप्रकाश, जबर सिंह, लोकेंद्र, अंकित मलिक, अनिल, तेजपाल चौहान, रणवीर सिंह, नरेश सिंह, योगेश, प्रेम सिंह, रामकुमार सहित अनेक किसान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें