फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पहले सड़क बनवाओ, तब ढोएंगे गन्ना’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पहले सड़क बनवाओ, तब ढोएंगे गन्ना’
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर चीनी मिल ने गन्ना पेराई के लिए इंडेंट जारी कर दिया है। लेकिन खराब सड़कों के चलते मिल के दो सेंटरों का गन्ना ढोने के लिए ट्रांसपोर्टरों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। एक हजार किसानों के आगे गन्ना तुलवाने का संकट खड़ा हो गया। मिल अफसरों के पत्र लिखने के बाद भी पीडब्लूडी के अधिकारियों ने अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई है।
विज्ञापन

जिले में पेराई सत्र शुरू हो गया है। बिजनौर चीनी मिल ने बृहस्पतिवार को 18 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी किया है। मिल में दस नवंबर को पूजन होगा। 12 नवंबर को क्रय केंद्रों पर तौल होगी। 13 नवंबर से मिल गेट पर तौल होगी। मिल के छह सेंटर लग गए हैं, लेकिन दो सेंटरों में गन्ना तौल का संकट खड़ा हो गया है। मिल के चौकी गोकलपुर और पूरनपुर सेंटर का गन्ना रिंग रोड से ईदगाह के पास बाईपास रोड से होकर मिल को जाता है। रिंग रोड, बाईपास रोड की सड़क की हालत इतनी खराब है कि ट्रांसपोर्टरों ने इस सड़क से गन्ना ले जाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इससे पूरनपुर, चौकी गोकलपुर के किसानों के सामने समस्या खड़ी हो जाएगी। दोनों सेंटरों से करीब एक हजार किसान जुड़े हैं। मिल के जीएम केन राहुल चौधरी के अनुसार पीडब्लूडी के अधिकारियों को कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें