फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी का बहाना अब नहीं चलेगा

Tue, 10 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में बीमारी का बहाना बनाकर चुनाव ड्यूटी कटवाने की फिराक में लगे कर्मचारियों को पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि यदि फर्जी मेडिकल पेश कर ड्यूटी से बचने की कोशिश की गई तो बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 15 फरवरी को मतदान होगा। प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुटा है। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी को कार्मिक विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। त्रिपाठी के अनुसार इस बार चुनाव ड्यूटी में लगे किसी कर्मचारी का मेडिकल सर्टिफिकेट मंजूर नहंी होगा । यदि कोई कर्मचारी मेडिकल प्रमाण पत्र देकर स्वयं को चुनाव के लिए अनफिट बताता है तो विभागाध्यक्ष को कर्मचारी के स्क्रीनिंग के लिए लिखा जाएगा। सीडीओ ने बताया कि यदि जांच में गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें