फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीएम को तिमरपुर विद्यालय के गेट पर लटका मिला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शनिवार शाम चार बजे बिजनौर तहसील के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ की उपस्थिति एवं कार्य प्रगति का मुआयना किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर सुधा में दोनों बीएलओ अनुपस्थित तथा प्राथमिक विद्यालय तिमरपुर के मुख्य द्वार पर ताला लगा मिला।
विज्ञापन

सर्वप्रथम उन्होंने प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर सुधा में स्थापित मतदान केंद्र का निरीक्षण किया, जहां दोनों बीएलओ अनुपस्थित पाई गई। स्कूल में उपस्थित सहायक अध्यापक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यहां पर दो आंगनबाड़ी कार्यकत्री बीएलओ जैनब एवं कीसा तैनात हैं। उसके बाद उन्होंने आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज शाहबाजपुर का निरीक्षण किया। जहां दो बीएलओ जसवंत कुमार शिक्षामित्र तथा जितेंद्र सिंह अनुदेशक उपस्थित पाए गए। दोनों ने बताया कि आज कोई फॉर्म नहीं भरा गया है। जिलाधिकारी ने फार्मों की उपलब्धता के बारे में मालूम किए जाने पर बताया कि फॉर्म 6 कम संख्या उपलब्ध हैं। जबकि फार्म 7 मतदान केंद्र पर मौजूद नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए की फॉर्म 6 और फॉर्म 7 दोनों पर्याप्त संख्या में बूथों पर रखें और यदि कोई मतदाता बूथ पर आने में असमर्थ है, तो गांव में जाकर उनसे फार्म भरवाना सुनिश्चित कराएं। प्राथमिक विद्यालय तिमारपुर के निरीक्षण के दौरान में गेट पर ताला लगा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें